वास्तु सम्मत पौधे लाते हैं सौभाग्य
वास्तु के अनुसार कुछ पेड़ पौधे को घर पर लगाना सौभाग्य तो कुछ को घर पर लगाना दुर्भाग्य को बढ़ावा देता है। अगर आप अपने घर से दरिद्रता को कोसों दूर रखना चाहते हैं और सौभाग्य लाना चाहते हैं तो कुछ पेड़-पौधों को घर पर जरूर लगाएं। ये पेड़-पौधे ना केवल घर में शांति बनाए रखने में मदद करेंगे बल्कि इन्हें गुड लक प्लांट भी कहा जाता है।
घर में मनीप्लांट जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि घर में मनीप्लांट का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। मान्यता है कि मनीप्लांट का पौधा जितना हरा भरा होगा, घर में आर्थिक स्थितियां उतनी ही बेहतर होगी। इस पेड़ को घर में हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।
अगर आप अपने घर को बीमारी या किसी अन्य कष्ट से दूर रखना चाहते हैं तो घर में शमी का पौधा लगाएं। शमी का पौधे का संबंध भगवान शनिदेव से होता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए और रोज पूजा करनी चाहिए।
बाम्बू प्लांट को भी घर के लिए शुभ कहा गया है। इसे गुड लक प्लांट भी कहा जाता है। इस पौधे को घर या फिर ऑफिस में कभी पर भी रख सकते हैं। इसे लगाने से घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
तुलसी का पौधा हर एक के घर में होना चाहिए। तुलसी के पौधे को
शास्त्रों में बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार अगर आप इस पौधे को घर
पर लगाएंगे तो घर से नकारात्मकता दूर होती है। इस पौधे को घर की पूर्वोत्तर या
उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
Comments
Post a Comment