नमक के कुछ अनूठे उपाय जो देते हैं नकारात्मक एनर्जी से मुक्ति
नमक का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है नमक कई
प्रकार के होते हैं सेंधा नमक (पहाड़ी नमक), समुद्री नमक,
काला नमक, सामान्य
नमक आदि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक को चंद्र और शुक्र का प्रतिनिधि माना जाता है। नमक को कुछ लोग राहु का
प्रतीक भी मानते हैं।साधारण सा दिखने वाला यह नमक सेहत के साथ ही किस्मत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
1.घर मैं नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए पोंछे के पानी
मैं खड़ा सेंधा नमक की कुछ दलिया डालके उससे पोंछा घर के अंदर से बहार की और लगाने
से घर से धीरे धीरे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है पोंछा गुरुवार को न लगाए।
2.खड़े सेंधा नमक को कांच के किसी पात्र मैं भरकर उसमें कुछ
लॉन्ग डालकर अपने घर के पूजा वाले कमरे मैं नैऋत्य कोण मैं रख दे एवं हर एक माह
मैं इसे बदलते रहें एवं पुराना नमक टॉयलेट मैं या नाली मैं फ्लश कर दें धन का
प्रवाह बना रहेगा एवं धन की कभी कमी नहीं होगी ।
3. एक कांच की कटोरी मैं खड़े नमक की कुछ डेली डालकर उसे अपने
टॉयलेट या बाथरूम के रोशनदान मैं या टॉयलेट या बाथरूम मैं किसी हवादार जगह पर रखदे एवं प्रत्येक १५ दिवस मैं इसे इसीप्रकार बदलते रहे इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होने लगेगी और बरकत आने लगेगी।
4. यदि आपको या किसी बच्चे को किसी की
नजर लग गई है तो सात बार एक चुटकी नमक उस पर से घडी की सुई की दिशा मैं उतारकर उसे
बहते पानी में बहा दें या नल खोलें और उसे
नल के बहते पानी में डाल दें। इससे नजर दोष दूर हो जाएगा।
5. अगर कोई व्यक्ति
लंबी बीमारी से ग्रसित हैं तो सोते समय उसका सिरहाना पूर्व की ओर रखें एवं उसके
सिरहाने कांच के एक बर्तन में साबुत नमक रखें। एक सप्ताह बाद उस नमक को बदल कर दोबारा साबुत नमक रख
दें। धीरे धीरे उस व्यक्ति की सेहत में सुधार होने लगेगा।
6. यदि पति और पत्नी में किसी भी बात को लेकर गृहकलेश है या
किसी भी प्रकार की मानसिक अशांति है तो सेंधा या खड़े नमक का एक टुकड़ा शयनकक्ष के
एक कोने में रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। इस टुकड़े को महीने भर के बाद
बदल दें और दूसरा नया टूकड़ा रख दें।
Comments
Post a Comment