वास्तु समाधान - दर्पण को वास्तु सम्मत दिशा मैं लगाने से होगा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश
वास्तु शास्त्र के अनुसार ब्रह्मांड की पॉजिटिव एनर्जी हमेशा पूर्व से पश्चिम की तरफ और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में दर्पण सही दिशा में नहीं रखा गया हो तो इसका व्यक्ति की जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता पड़ सकता है।
1.दर्पण को पूर्व या उत्तर की दीवार पर इस तरह लगाना चाहिए कि देखने
वाले का चेहरा पूर्व या उत्तर की ओर रहे. दक्षिण या पश्चिम की दीवारों पर लगे
दर्पण उलट दिशाओं से आ रही ऊर्जा को रिफ्लेक्ट कर देते हैं।
2.आईना साफ-सुथरा होना भी बेहद जरूरी है साथ ही उसका कहीं से भी टूटा
हुआ नहीं होना चाहिए।
3. दर्पण को बेडरूम में इस तरह से लगाएं, जिससे सोते समय
शरीर का कोई भी भाग उसमें ना दिखाई दे कि इससे स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती
हैं।
4. घर में दक्षिण और पश्चिम दिशा में आईना ना लगाएं, इससे कलह बढ़ता है
साथ ही कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं लगाना चाहिए, इससे भी घर में कलह
बढ़ता है।
5.
अगर कमरा छोटा होने की वजह से आईना आपके बेड के सामने ही रखा गया है, तो रात को सोते समय
उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें इससे नकारात्मक ऊर्जा का बहाव थम जायेगा।
6.
घर की तिजोरी या अलमारी के सामने रखा हुआ दर्पण घर में धन की वृद्धि करता है।
Comments
Post a Comment